ढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने शहर का निरीक्षण किया। नगर परिषद की टीम ने दुकानों के बाहर सजे सामान को हटवाया। दुकानदारों को भविष्य में नियमों का प...
शहर में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई
ढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने शहर का निरीक्षण किया। नगर परिषद की टीम ने दुकानों के बाहर सजे सामान को हटवाया। दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
नगर परिषद की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही। नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा कर सड़कों और पैदल चलने वाले रास्तों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान सजाया हुआ था जिससे राहगीरों ओर वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना जरूरी है। दुकानदारों को पहले भी कई बार नियमों का पालन करने के लिए कहा जा चुका है। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर दुकानों के बाहर सामान रखने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया।