एनसीसी कैडेट्स को दिया फायरिंग प्रशिक्षण

बनीखेत (चंबा)। 9-एचपी एनसीसी बटालियन की ओर से चेली कॉलोनी बनीखेत में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को विभिन्न हथियारों...

एनसीसी कैडेट्स को दिया फायरिंग प्रशिक्षण

एनसीसी कैडेट्स को दिया फायरिंग प्रशिक्षण

बनीखेत (चंबा)। 9-एचपी एनसीसी बटालियन की ओर से चेली कॉलोनी बनीखेत में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को विभिन्न हथियारों की जानकारी के अलावा उनके संचालन और उपयोग की जानकारी दी गई। हथियारों के बारे में जानने और उन्हें चलाने की प्रक्रिया ने कैडेट्स में विशेष उत्साह और रोमांच भर दिया। इसके साथ ही दिनभर परेड और ड्रिल गतिविधियों का भी आयोजन हुआ। इसमें कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान एनसीसी अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के हथियारों की संरचना, कार्यप्रणाली, सुरक्षा नियमों और उनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि हथियार संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोपरि होता है। कैडेट्स को हथियारों को पकड़ने, संभालने सहित फायरिंग से संबंधित मूलभूत तकनीकों का अभ्यास भी करवाया गया। कैडेट्स को ड्रिल और परेड का प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें कदमताल, सलामी, सावधान, विश्राम और अन्य महत्वपूर्ण परेड गतिविधियों का अभ्यास कराया। अधिकारियों ने बताया कि परेड प्रशिक्षण से कैडेट्स में अनुशासन, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के करीब 450 कैडेट्स ने प्रशिक्षण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कैडेट्स ने कहा कि हथियारों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करना उनके लिए एक नया और रोमांचकारी अनुभव रहा।