सुल्तानपुर/सरोल (चंबा)। बालू क्षेत्र में रात में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं। लोगों को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। स्थानीय निवासी...
Chamba | Ordinary | 02 Sep 2026 | 60 Views
मणिमहेश यात्रा के दौरान तोष का गोठ में अस्वस्थ हुए श्रद्धालु सूरज चौरसिया को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर मेडिकल कैंप पहुंचाया। एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ हड़सर टीम ने अभियान चलाकर श्रद्धालु को रात करीब 9:15 बजे मेडिकल कैंप पहुंचाया,...
Chamba | Ordinary | 02 Sep 2026 | 56 Views
हिमाचल प्रदेश के हजारों टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता पर असर डालने वाला बड़ा फैसला लेते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2006 और 2007 में नियुक्त उन शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं, जिन्हें पहले 2002 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामलों के आधार पर वरिष्ठता का ल...
Ordinary | 01 Sep 2026 | 81 Views
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने सोमवार को मणिमहेश यात्रा के दौरान मैहला पुलिस बैरियर का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के...
Chamba | Ordinary | 01 Sep 2026 | 35 Views
चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से जेआरटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तीसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।...
Chamba | Ordinary | 01 Sep 2026 | 71 Views
खाद्य सुरक्षा विभाग चंबा की ओर से सोमवार को हलवाई एसोसिएशन और विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने की। बैठक में आगामी त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने को लेकर...
Chamba | Ordinary | 01 Sep 2026 | 57 Views
जिला में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जरूरी विद्युत ढांचा तैयार करने का काम शुरू हो गया है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अपने स्तर पर भूरि सिंह स्विचयार्ड में 3.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप के...
Chamba | Ordinary | 01 Sep 2026 | 59 Views
टपुण-द्रबला सड़क पर द्रबला के समीप शनिवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पिकअप वाहन में सवार होकर चंबा से अपने घर परोंटा की ओर लौट रहा था। द्रबला के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में...
Chamba | Ordinary | 31 Aug 2026 | 76 Views
रावी नदी का जलस्तर बढ़ते ही जिन इलाकों में खतरे की घंटी बजने लगती है, उन्हीं नदी के मुहानों पर अब निर्माण गतिविधियां सवाल खड़े कर रही हैं। बालू और परेल के पास रावी नदी के मुहानों में कई दिनों से निर्माण कार्य चलने की बात सामने आई है। नदी के आठ मीटर दायरे में निर्माण पर रोक के नि...
Chamba | Ordinary | 31 Aug 2026 | 102 Views
पिछले कुछ दिनों से धीमा पड़ा मानसून हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोलन जिले के परवाणू में शनिवार देर रात हुई जोरदार बारिश ने तबाही मचा दी। टकसाल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान ढह गया, जबकि तीन पर ढहने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने तीनों मकानों को खाली करवाकर प्रभ...
Ordinary | 31 Aug 2026 | 83 Views
चंबा। मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने चौगान में टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। इन टेंटों में श्रद्धालुओं को बारिश और तेज धूप से बचने के लिए आश्रय मिलेगा। इससे यात्रा के दौरान चंबा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को खुले में बैठने की परेश...
Chamba | Ordinary | 29 Aug 2026 | 61 Views
मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से गौरीकुंड के बीच संचालित होने वाली हेलिकाप्टर सेवाओं को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए चंबा पुलिस ने सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष जोर दिया है। यात्रा के दौरान हेलिकाप्टर के संचालन में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए तकनीकी जांच...
Chamba | Ordinary | 29 Aug 2026 | 94 Views
जनजातीय उपमंडल में कुपोषित बच्चों और कमजोर माताओं की सेहत सुधारने के नाम पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घाटी में बांटी जा रही पोषण बार किट के पैकेटों पर पुराने विवरण के ऊपर नए स्टीकर चिपका कर निर्माण और एक्सपायरी तिथि के साथ बैच नंबर तक बदल दिए गए। इस अनियमितता से पूरे मह...
Chamba | Ordinary | 29 Aug 2026 | 79 Views
नेपाल में एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे चंबा के सलूणी के युवक ने की व्हाट्सएप काॅल की तो परिजनों की सांस में सांस आई। कहा-यहां से 150 किमी दूर आपदा है। 24 पुराने और दो नए बन रहे बिजली प्रोजेक्ट बह गए हैं। मां मैं सुरक्षित हूं, दूसरी नदी पर बन रही टनल में था तो बच गए। नेपाल में ए...
Chamba | Ordinary | 29 Aug 2026 | 58 Views
हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के ताजा अध्ययन में अकेले सतलुज बेसिन में ही 2,292 ग्लेशियल झीलें सामने आई हैं। इनमें 1,335 चीन अधिकृत तिब्बत में हैं, जहां भारत का प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं होने पर निगरानी संभव नहीं है। ट्रांस हिमालय से जुड़े क्षेत्र म...
Ordinary | 28 Aug 2026 | 43 Views