बाड़का पंचायत के द्रोगी गांव निवासी नितिन राणा ने राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान उपपंचायत तेलका की बाड़का पंचायत के...
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे बाड़का के नितिन
बाड़का पंचायत के द्रोगी गांव निवासी नितिन राणा ने राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
उपपंचायत तेलका की बाड़का पंचायत के द्रोगी गांव निवासी नितिन राणा ने राज्य स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। उनका चयन अब राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वर्तमान में नितिन राणा राजकीय बाल वरिष्ठ स्कूल चम्बा में 12वीं का छात्र है। उन्होंने मंडी के सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता के बाद हुए ट्रायल में अपने सभी मैच जीत कर राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया है जोकि त्रिपुरा में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में नितिन राणा हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नितिन राणा के पिता कंचन राणा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं जबकि माता राधा देवी एक गृहणी हैं। उन्होंने बच्चे की इस सफलता का नितिन की मेहनत को दिया है।