मोबाइल नेटवर्क नहीं, लोग परेशान

जिला मुख्यालय को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ें अभी भी क्षतिग्रस्त प्राकृतिक आपदा ने इस बार चंबा में अचम्भा ही कर दिया है जिस से आमजन परेशान हैं तो सामान्य...

मोबाइल नेटवर्क नहीं, लोग परेशान

मोबाइल नेटवर्क नहीं, लोग परेशान

जिला मुख्यालय को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ें अभी भी क्षतिग्रस्त

प्राकृतिक आपदा ने इस बार चंबा में अचम्भा ही कर दिया है जिस से आमजन परेशान हैं तो सामान्य जन जीवन भी बड़ी मात्रा में प्रभावित हुआ है। गत दो दिनों से चंबा मुख्यालय देश प्रदेश से कटा हुआ है। बचाव और राहत कार्यों को प्रशासन द्वारा प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा रहा है मगर अभी स्थिति समान्य होने में समय लग सकता है। जिला मुख्यालय को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ें अभी भी क्षतिग्रस्त हैं जहां पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है प्रशाशन मुस्तैदी से राहत बचाव कार्यों को अंजाम देने में प्रयासरत है परंतु सडक़ों की स्थति इतनी दयनीय है कि उन्हें बहाल करने में अभी समय लग सकता है।

उपायुक्त चंबा का कहना राहत व बचाव का कार्य जोरों पर जल्द ही सामान्य होगी स्थिति 

सबसे बड़ी बाधा यहां मोबाइल नेटवर्क का न होना है जिस से हर कोई परेशान है। दूरसंचार विभाग की मानें तो बुधवार देर शाम तक नेटवर्क को क्षेत्र में बहाल किया जा सकता है जबकि अन्य क्षेत्रों में बाधित नेटवर्क को भी बहाल कर दिया जाएगा। प्राकृतिक आपदा से जिला चंबा आर्थिक तौर पर काफी पिछड़ गया है। आपदा से समूचे जिला में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है जिस में लोकनिर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, दूरसंचार विभाग इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हैं उपायुक्त चंबा ने कहा है कि राहत व बचाव का कार्य जोरों पर है तथा जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रशाशन हर तरह से मणिमहेश श्रद्धालुओं का ध्यान रख रहा है तो वहीं चंबा सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा है की सरकार व प्रशाशन स्तिथि पर नजर रखे हुए हैं और जल्दी ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।