चंबा-भरमौर के चूड़ी के समीप एनएचपीसी के अधीन वाले सौ मीटर के हिस्से का अगस्त माह में बरसात के दौरान हुए नुकसान की स्थायी भरपाई को लेकर अभी तक काम आरंभ...
नहीं हुआ समाधान, दलदल में फंस रहीं गाडिय़ां
चंबा-भरमौर के चूड़ी के समीप एनएचपीसी के अधीन वाले सौ मीटर के हिस्से का अगस्त माह में बरसात के दौरान हुए नुकसान की स्थायी भरपाई को लेकर अभी तक काम आरंभ नहीं हो पाया है। इसके चलते एनएच के इस हिस्से पर आवाजाही काफी रिस्की होकर रह गई है। बारिश के दिनों में एनएच के इस हिस्से के दलदल का रूप लेने से वाहन के फंसने से घंटों लंबा जाम लगने से मुसाफिरों को दिक्कतें अलग से उठानी पड़ती है। लोगों ने एनएचपीसी प्रबंधन से एनएच के इस हिस्से का मरम्मत कार्य करवाकर आवाजाही को सुगम व सुरक्षित बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में प्राकृतिक आपदा के कहर के चलते एनएचपीसी के अधीन एनएच के इस हिस्से को काफी नुकसान हुआ था।
हालांकि एनएच की ओर से वेकल्पिक व्यवस्था के जरिए एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। मगर बारिश से हुए नुकसान की स्थायी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। इसके चलते एनएच के इस हिस्से पर अभी तक सफर जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों की मानें तो एनएच के इस क्षतिग्रस्त हिस्से पर अक्सर ट्रैफिक जाम रहने से मुश्किलें पेश आती हैं। बारिश के दिनों में एनएच के सटीक चढ़ाई वाले हिस्से के दलदल का रूप धारण करने से वाहनों के टायर धंस जाते हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि जल्द एनएच के इस हिस्से को हुए नुकसान की स्थायी भरपाई को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएं।
क्या बोले एनएचपीसी के प्रवक्ता
एनएचपीसी के प्रवक्ता ने बताया कि एनएच के इस हिस्से की मुरम्मत को लेकर टैंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के मुक्कमल होते ही मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।