अब सरकारी राशन लगा रहा महंगाई का तड़का

सरकार ने हाल ही में दालों के दामों में 6 से 18 रुपये प्रति किलो तक का किया इजाफा  एक तरफ सरकार महंगाई कम करने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर स...

अब सरकारी राशन लगा रहा महंगाई का तड़का

अब सरकारी राशन लगा रहा महंगाई का तड़का

सरकार ने हाल ही में दालों के दामों में 6 से 18 रुपये प्रति किलो तक का किया इजाफा 

एक तरफ सरकार महंगाई कम करने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी डिपुओं में मिलने वाली दालों के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई है। उनके अनुसार सरकार ने हाल ही में दालों के दामों में छह से 18 रुपये प्रति किलो तक इजाफा किया है, जिससे रसोई का बजट डगमगा गया है। गृहिणियों का कहना है कि सरकार महंगाई कम करने के बजाय बढ़ाने पर उतारू है।

हिमाचली गृहणियों के इस महंगाई पर दिए गए विचार 

डिपुओं से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की बात कही जाती है, लेकिन इस माह दालों के दाम बढ़ गए हैं। इससे उपभोक्ता निराश हैं। -मेहनाज, गृहिणी
दालों के दाम छह रुपये से 18 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। सरकार को उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए। -बिंदु कुमारी, गृहिणी
डिपुओं में तीन तरह की दालें मिल रही हैं, लेकिन दो महीनों की तुलना में इनके दाम काफी बढ़ गए हैं। बढ़े दामों में कटौती होनी चाहिए। - शमशाद, गृहिणी
दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार को यह बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। - मंजू कुमारी, गृहिणी