विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को तीन दिवसीय खिरडीधार मेला के समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने छ...
खरडीधार में अब बढ़ेगा पर्यटन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को तीन दिवसीय खिरडीधार मेला के समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति नगाली को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 41 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खिरडीधार क्षेत्र को पर्यटन की दष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले उत्सव और त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं।
ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ लोगों में सामाजिक सद्भाव को भी बढाते हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का समापन मौके पर पधारने पर मेला आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष को आयोजन समिति की ओर से शाल व टोपी एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने इस दौरान रोचक कुश्ती मुकाबला का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्धाज, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नर्रेंी चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी के अलावा काफी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।