बनीखेत-पद्दर संपर्क सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

बनीखेत पंचायत के प्रधान अरुण राणा ने इंटरलॉक टाइलें डालने के कार्य में लोगों से सहयोग का किया आग्रह  बनीखेत के पद्दर मैदान की ओर जाने वाली संप...

बनीखेत-पद्दर संपर्क सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

बनीखेत-पद्दर संपर्क सड़क पर अब नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले

बनीखेत पंचायत के प्रधान अरुण राणा ने इंटरलॉक टाइलें डालने के कार्य में लोगों से सहयोग का किया आग्रह 

बनीखेत के पद्दर मैदान की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। पंचायत की ओर से संपर्क सड़क पर इंटरलॉक टाइलें डालने का कार्य आरंभ किया गया है। स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण दीपक, संजीव, संदीप, अमित, अमर चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि बनीखेत से पद्दर की ओर लोगों का आना-जाना रहता है। इस सड़क की हालत कई सालों से बदहाल थी। तीन स्कूलों और दो कॉलेजों समेत एनएचपीसी, अस्पताल, अग्निशमन कार्यालय और कई सरकारी दफ्तरों के लिए इस सड़क का इस्तेमाल किया जाता है। अब इंटरलॉक टाइलें डालने से आवाजाही आसान होगी। उधर, बनीखेत पंचायत के प्रधान अरुण राणा ने बताया कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मनरेगा के तहत इंटरलॉक टाइलें डाली जा रही हैं। संपर्क सड़क पर यातायात बाधित है। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।