जिला चंबा में घरेलू गैस व कर्मिशल गैस की आपूर्ति फिलहाल डिमांड के मुताबिक बनी हुई है। उपभोक्ताओं को ऑन डिमांड घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे है...
चंबा में उपभोक्ताओं को ऑन डिमांड घरेलू गैस सिलेंडर
जिला चंबा में घरेलू गैस व कर्मिशल गैस की आपूर्ति फिलहाल डिमांड के मुताबिक बनी हुई है। उपभोक्ताओं को ऑन डिमांड घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। हालांकि कार्मिशल गैस सिलेंडर में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अभी स्कूलों व अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला चंबा में रोजाना घरेलू गैस सिलेंडर की गाडिय़ां सप्लाई लेकर पहुंच रही हैं। इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी राजमल ठाकुर ने बताया कि घरेलू व कार्मिशल गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। एजेंसी में रोजाना गैस सिलेंडर के वाहन सप्लाई लेकर पहुंच रहे हैं।
गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम तक तकनीकी खराबी के दुरूस्त होते ही उपभोक्ता पूर्व की भांति बुकिंग करवाकर गैस सिलेंडर हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब नए नियम के मुताबिक गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन के बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग करवाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि स्टोर में घरेलू व कर्मिशयल गैस सिलेंडर डिमांड के मुताबिक हैं।
घरेलू और क ार्मिशयल गैस सिलेंडरों की कमी नहीं
खाघ एवं आपूर्ति विभाग चंबा के जिला नियंत्रक करण ने बताया कि जिला चंबा में घरेलू व कर्मिशयल गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आन डिमांड सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक क ार्मिशयल गैस सिलेंडर फिलहाल स्कूल व अस्पतालों को दिए जा रहे हैं
बुकिंग के अनुसार मिल रहा सिलेंडर
भारत गैस एजेंसी के संचालक भरत पुरी ने बताया कि घरेलू व कर्मिशयल गैस सिलेंडर डिमांड के मुताबिक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति बुकिंग के अनुसार उपभोक्ता की डिमांड पर गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की सप्लाई लगातार बनी हुई है।