शनिवार को बनीखेत में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग जातर मेले का भुरू नाग देवता की शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया चार दिवसीय जिला स्तरीय आषाढ नाग मेले का शुभारंभ जिला स्तरीय आषाढ़ नाग जातर मेले का शनिवार को आगाज हो ग...

शनिवार को बनीखेत में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग जातर मेले का भुरू नाग देवता की शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज

शनिवार को बनीखेत में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग जातर मेले का भुरू नाग देवता की शोभा यात्रा के साथ हुआ आगाज

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया चार दिवसीय जिला स्तरीय आषाढ नाग मेले का शुभारंभ

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग जातर मेले का शनिवार को आगाज हो गया। पूरे विधि विधान के साथ भुरू नाग देवता व सिद्ध बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात पधर चौगान से शोभा यात्रा निकाली गई जो बस स्टैंड चौक पर जाकर खत्म हुई। शोभा यात्रा में मुख्यातिथि विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डलहौजी विधायक, उपायुक्त चंबा, एडीएम चंबा, जिलाभाषा अधिकारी चंबा, आषाढ़ नाग मेले कमेटी के समस्त सदस्यों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल और डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

बनीखेत भुरू नाग देवता व खज्जियार के खज्जि नाग देवता भाई 

शोभा यात्रा में इस बार भुरू नाग देवता को पालकी से ले जाया गया। यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए इस बार कमेटी की ओर खास बंदोबस्त किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि चार दिवसीय मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूलों का इंतजाम किया गया है। बनीखेत भुरू नाग देवता व खज्जियार के खज्जि नाग देवता भाई हैं। खज्जियार में जातर व मेले के बाद ही बनीखेत नाग देवता की जातर व मेला होता है। बनीखेत आषाढ़ मेले का स्तर हरेक वर्ष बढ़ रहा है। जिसके चलते इसे छोटी मिंजर के रूप में जाना जा रहा है। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि जिलास्तरीय आषाढ़ नाग जातर मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। जिसमें पार्श्व गायक, हिमाचली लोक गायक अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।