सर्दियों में विद्युत उपकरणों के बेतरतीब उपयोग से बढ़ सकता है खतरा बिजली के उपकरणों का बेतरतीब उपयोग सर्दियों में महंगा और खतरनाक हो सकता है। हीटिंग...
एक प्लग में ओवरलोडिंग, तो भडक़ेगी आग
सर्दियों में विद्युत उपकरणों के बेतरतीब उपयोग से बढ़ सकता है खतरा
बिजली के उपकरणों का बेतरतीब उपयोग सर्दियों में महंगा और खतरनाक हो सकता है। हीटिंग, प्रकाश और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली का बिल बढ़ सकता है और असुरक्षित उपयोग से आग लगने या बिजली के झटके का खतरा हो सकता है। सर्दियों में बिजली उपकरणों के बेतरतीब उपयोग से महंगा पड़ सकता है। खासकर हीटिंग और प्रकाश उपकरणों के कारण आग या बिजली के झटके जैसी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। सर्दियों के मौसम और सूखे के चलते आग की घटनाओं का क्रम फिर से शुरू हो गया है।अग्निशमन विभाग की मानें, तो सर्दियों में शार्ट सर्किट की वजह से ज्यादातर घरों में आग लगती है। सर्दियों में लोग बिजली उपकरणों का बेतरतीब तरीके से प्रयोग करते हैं। यही शार्ट-सर्किट की वजह बनती है। सर्दियों के दौरान लोग हीटर, पानी गर्म करने की तार और कई अन्य उपकरणों का प्रयोग करते हैं। ज्यादातर लोग एक ही प्लग से कई उपकरणों का प्रयोग करते हैं। एक ही प्लग पर ओवरलोडिंग से शार्ट-सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है।
बिजली के खराब स्विच भी शार्ट-सर्किट की बन सकते हैं वजह
दूसरी ओर बिजली के खराब स्विच भी शार्ट-सर्किट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में सर्दियां शुरू होने से पहले इन्हें ठीक करवाने की जरूरत है। एक ही प्लग से कई उपकरणों का प्रयोग करने से बचें। सर्दियों के मौसम को लेकर अग्निशमन ने एड़वाईजरी जारी की है। अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि खाना बनाने के बाद गैस रेगुलटर से बंद करें, सर्दियों में आपने आसपास की जगह को साफ रखें। इसके अलावा घर के आसपास आग जलाते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में हीटर का प्रयोग करते समय साथ में कई ज्वलनशील वस्तु न हो। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दिनों में हाउस फायर की घटनाएं बढ़ रही है। ज्यादात्तर वजह शार्ट सर्किट है। ऐसे में सर्दियों में लोगों को बिजली उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। खासकर बिजली के खराब स्विच ठीक करवाए और एक ही प्लग पर ओवरलोंडिंग न करें।