चंबा के चुराह क्षेत्र के शुरनाला में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिले। गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था।...
चंबा जिले के चुराह में पाकिस्तानी झंडा और 30 से ज्यादा गुब्बारे मिले, मचा हड़कंप
चंबा के चुराह क्षेत्र के शुरनाला में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिले। गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर तीसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई जारी है।
चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामला तीसा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमगिरी के शुरनाला का है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संदिग्ध झंडा और गुब्बारे देखे, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार, गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। झंडा और गुब्बारे पेड़ से टकराने के कारण कई गुब्बारे फट चुके थे, जबकि कुछ गुब्बारे सुरक्षित अवस्था में मिले।
सूचना मिलने के बाद तीसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मिले सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी और गुब्बारों को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।