पालमपुर के उपमंडल बैजनाथ की रहने वाली वंशिका राणा का चयन मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप-30 प्रतिभागियों में हुआ है। जयपुर में आयोजित होने वाली इस राष...
पालमपुर की वंशिका राणा टॉप-30 में, राष्ट्रीय मंच पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
पालमपुर के उपमंडल बैजनाथ की रहने वाली वंशिका राणा का चयन मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप-30 प्रतिभागियों में हुआ है। जयपुर में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और व्यवहारिक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के बैजनाथ क्षेत्र के पपरोला की रहने वाली वंशिका राणा का चयन प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता मिस टीन दिवा इंडिया 2026 के टॉप-30 प्रतिभागियों में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ वह राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मिस टीन दिवा इंडिया 2026 का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरण 11 से 18 जुलाई तक आयोजित होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को होगा। देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल सौंदर्य के आधार पर नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संचार कौशल, मंच संचालन क्षमता और व्यवहारिक दक्षता जैसे विभिन्न मानकों पर भी किया जाएगा।