पंचायत चुनाव…चंबा में मतदाताओं में खूब उत्साह

ग्रामीण संसद के पहले चरण के चुनावों में चंबा जिला के सात विकास खंडों में करीब 81 फीसदी मतदान रिकार्ड हुआ है। जिला में पहले चरण के चुनावों में 62189 मह...

पंचायत चुनाव…चंबा में मतदाताओं में खूब उत्साह

पंचायत चुनाव…चंबा में मतदाताओं में खूब उत्साह

ग्रामीण संसद के पहले चरण के चुनावों में चंबा जिला के सात विकास खंडों में करीब 81 फीसदी मतदान रिकार्ड हुआ है। जिला में पहले चरण के चुनावों में 62189 महिलाओं और 59992 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहले चरण में चंबा विकास खंड की ग्राम पंचायत चंबी में वार्ड नं तीन डीला में वार्ड मेंबर के प्रत्याशी के आकस्मिक निधन के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को पहले चरण में चंबा जिला के तीसा विकास खंड में सर्वाधिक 84.03 फीसदी और सबसे कम भरमौर विकास खंड में 76.74 फीसदी रिकार्ड किया गया है। मंगलवार को पहले चरण के चुनावों में भरमौर विकास खंड में 76.74 फीसदी, चंबा विकास खंड में 83.73, मैहला विकास खंड में 83.13, पांगी विकास खंड में 80.11, तीसा में 84.03, सलूणी में 79.10 और भटियात विकास खंड में 77.93 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पंचायत समिति व जिला परिषद की मतपेटियों को पुलिस के कडे पहरे के बीच सुरक्षित ब्लाक मुख्यालय पहुंचा दिया गया है। पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड मेंबर के पदों की मतगणना का कार्य जारी है। बताते चलें कि चंबा जिला में ग्रामीण संसद के पहले चरण में मंगलवार को कुल 118 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया निपटाई गई है। पहले चरण में विकासखंड भरमौर की 16, मैहला की 17, चंबा की 16, भटियात की 24, सलूणी की 16 तथा तीसा विकास खंड की 19 सहित पांगी विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया निपटाई गई है। चंबा जिला में मंगलवार को ग्रामीण संसद की मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। सवेरे धीमी शुरूआत के बाद लोगों ने पारिवारिक सदस्यों सहित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बहरहाल, चंबा जिला में ग्रामीण संसद के चुनावों के पहले चरण में 81 फीसदी मतदान हुआ है।

तुंदाह में टॉस के जरिए हुआ फैसला
भरमौर। जनजातीय उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत तुंदाह के मांधा वार्ड में वार्ड मेंबर का चुनावी नतीजा बराबरी पर छूटने के चलते टास के जरिए पद का फैसला हुआ। टास के जरिए मुकाबले में लाल सिंह विजेता घोषित हुए। इससे पहले वार्ड मेंबर पद के लिए हुए मतदान में लाल सिंह व पुरूषोतम राम को बराबर 49-49 मत मिले। मुकाबला टाई रहने पर टास के जरिए नतीजा निकाला गया।

विजयी उम्मीदवार
विकास खंड भरमौर
ग्रौंडा
प्रधान-कविता देवी
कुलेठ
प्रधान-श्याम शर्मा
कुवारसी
प्रधान-कमल किशोर
उपप्रधान-संजीव कुमार
न्याग्रां
प्रधान-अंजू देवी
विकास खंड चंबा
खजियार : प्रधान-चित्र रेखा
उपप्रधान-अमर चंद
कोहलडी: प्रधान-विंद्रा कुमारी
उपप्रधान-विक्की कुमार
विकास खंड मैहला
अठलुईं: प्रधान- मीनू देवी
कूंर: प्रधान-कल्पना शर्मा
उपप्रधान-विपन