डलहौज़ी में कूड़ा संयंत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर को कवर करने और तारों को बदलने के हुए आदेश शहर के कथलग स्थित नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र में...
डलहौजी कूड़ा संयंत्र में आग के भड़कने से हडक़ंप
डलहौज़ी में कूड़ा संयंत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर को कवर करने और तारों को बदलने के हुए आदेश
शहर के कथलग स्थित नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र में गत रात अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि कूड़ा संयंत्र से आग की लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित कर दिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग के बेकाबू होने से पहले ही काबू पा लिया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। आरंभिक अनुमान के मुताबिक आग लगने की वजह बिजली का शाट सर्किट आंका गया है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के कथलग मार्ग पर स्थित कूडा सयंत्र से आग की लपटें उठनी आरंभ हो गई। इस घटना में कूडा सयंत्र में पडे क्रेट और एक छोटी मशीन आग की भेंट चढ गए। दमकल विभाग की टीम ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों की मानें तो अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो एक बडा अग्निकांड हो सकता था। उधर, नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शाट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को भी कूड़ा संयंत्र में स्थापित ट्रांसफार्मर को कवर करने और तारों को बदलने को कह दिया गया है।