घरों के साथ लगे पेड़ में आग लगने से मची अफरा-तफरी

दमकल विभाग की टीम ने बुझाई आग, लोगों ने ली राहत की सांस आग से खोखला हुआ पेड़ तेज हवा चलने पर हो सकता है धराशायी हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ला...

घरों के साथ लगे पेड़ में आग लगने से मची अफरा-तफरी

घरों के साथ लगे पेड़ में आग लगने से मची अफरा-तफरी

दमकल विभाग की टीम ने बुझाई आग, लोगों ने ली राहत की सांस आग से खोखला हुआ पेड़ तेज हवा चलने पर हो सकता है धराशायी
हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरों के बीच लगे पेड़ में अचानक आग सुलग गई। लोगों को यही डर सताने लगा कि पेड़ की जलती टहनी यदि उनके घर पर गिरी तो बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। आग बुझाने के लिए विभाग की टीम भी कुछ देर में पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पेड़ में लगी आग को पानी की बौछार कर बुझाया। उन्होंने लोगों को यह भी चेतावनी दी कि यह पेड़ उनके लिए कभी भी नुक्सान दायक बन सकता है, इसलिए इसे हटाने के लिए वन विभाग को सूचित करें। आग लगने के कारण पेड़ खोखला हो चुका है। यह तेज हवा चलने पर गिर भी सकता है।