टूटे एनएच पर फूटा सब्र का बांध

भरमौर नेशनल हाईवे पर राख की तपती सड़क अचानक आंदोलन की आवाज बन गई। गड्ढों और बदहाली से परेशान लोग सड़क पर बैठ गए। गाड़ियों के पहिए थमे तो सिस्टम की लाप...

टूटे एनएच पर फूटा सब्र का बांध

टूटे एनएच पर फूटा सब्र का बांध

भरमौर नेशनल हाईवे पर राख की तपती सड़क अचानक आंदोलन की आवाज बन गई। गड्ढों और बदहाली से परेशान लोग सड़क पर बैठ गए। गाड़ियों के पहिए थमे तो सिस्टम की लापरवाही भी अटक गई।
विधायक डाॅ. जनकराज ने लोगों के साथ मिलकर राख में चक्का जाम किया। डेढ़ घंटे तक वाहनों को गुजरने नहीं दिया। इससे एनएच के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हाईवे की खराब हालत से खफा लोग विधायक से सड़क की हालत सुधारने की मांग कर रहे थे। ऐसे रविवार को विधायक ने लोगों के साथ चक्का जाम किया।

टूटे एनएच पर फूटा सब्र का बांध
भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ मिलकर किया चक्का जाम
डेढ़ घंटे तक थमे रहे वाहनाें के पहिये, नेशनल हाईवे पर दोनों ओर लगीं वाहनों की लंबी कतारें
चेताया- 15 मई तक एनएच की हालत नहीं सुधरी तो सड़क के बीच गाड़ देंगे तंबू : डॉ.जनक राज
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। दिन : रविवार, समय : दोपहर 12:30, स्थान : भरमौर नेशनल हाईवे का राख परिक्षेत्र। विधायक डॉ. जनराज कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से रैली के रूप में भरमौर की तरफ जा रहे हैं। प्रदेश सरकार और एनएच प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। राख से 1500 मीटर दूर जाकर प्रदर्शनकारी विधायक के साथ सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। भरमौर की तरफ से चंबा जा रहे वाहनों को रोक दिया। यही स्थिति चंबा से भरमौर जाने वाले वाहनों की रही। दोपहर 1 बजे भी प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वाहनों में सवार लोग सड़क के किनारे छांव में आराम करते दिखे। पुलिस कर्मचारी माहौल पर नजर बनाते हुए मौके पर खड़े हैं। दोपहर 2 बजे विधायक चक्का जाम खोलने से पहले कह रहे हैं कि यदि सरकार ने 15 मई से पहले एनएच की हालत सुधारने के लिए कदम नहीं उठाए तो बीच सड़क पर तंबू गाड़कर प्रदर्शन होगा। तब तक वह प्रदर्शन नहीं हटेगा, जब तक सरकार वहां कार्य मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कर देती। 2:10 पर चक्का जाम खोला गया।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें