पौना घंटा डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे मरीज, किया हंगामा

एक तीमारदार ने अस्पताल के बाहर डॉक्टर का इंतजार कर रहे मरीजों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल नागरिक अस्पताल किहार में मरीजों और तीमारदार...

पौना घंटा डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे मरीज, किया हंगामा

पौना घंटा डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे मरीज, किया हंगामा

एक तीमारदार ने अस्पताल के बाहर डॉक्टर का इंतजार कर रहे मरीजों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

नागरिक अस्पताल किहार में मरीजों और तीमारदारों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब पौना घंटा इंतजार करने के बाद भी ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इससे तीमारदारों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। एक तीमारदार ने अस्पताल के बाहर डॉक्टर का इंतजार कर रहे मरीजों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसमें मरीज भी इस अव्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं। सोमवार सुबह आठ पंचायतों से मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए सुबह 9:00 बजे अस्पताल पहुंच गए। लेकिन 9:45 तक वहां कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। इसको लेकर मरीज और तीमारदार काफी भड़क गए। दरअसल, रविवार रात को ड्यूटी देने वाले डॉक्टर ने ही सोमवार को ओपीडी में बैठना था जो सुबह अस्पताल से अपने आवास में कपड़े बदलने गया था। उनके लौटने तक अस्पताल में यह हंगामा हो गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि रात को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के कुछ देर के लिए अपने आवास पर जाने के दौरान हुआ हंगामा  

किहार अस्पताल में डॉक्टरों के आठ पद स्वीकृत हैं लेकिन, कुछ माह से वहां एक ही डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहा है। यह चिकित्सक दिन-रात मरीजों का इलाज कर रहा है। जबकि, दिन और रात को अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी लगती है। तीमारदारों अशोक कुमार, सोभिया राम, तेज सिंह, दिनेश, बीना देवी, रेखा और प्यार सिंह ने बताया कि अस्पताल में आए दिन मरीजों को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग की है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि रात को जो डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात था, वह सुबह कुछ देर के लिए अपने आवास में गया था। इतने में कुछ लोगों ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों के सात पद खाली हैं। इनके बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है।