मैदान में घूमते ऊंट लोगों के लिए बने आकर्षण का केंद्र अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में ऊंट की सवारी लोगों को खूब भा रही है। मेले में आए बच्चे, महिलाएं...
लोगों को खूब भा रही ऊंट की सवारी
मैदान में घूमते ऊंट लोगों के लिए बने आकर्षण का केंद्र
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में ऊंट की सवारी लोगों को खूब भा रही है। मेले में आए बच्चे, महिलाएं और पुरुष उत्साह के साथ ऊंट की सवारी का आनंद ले रहे हैं। मैदान में घूमते ऊंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। मेले में रंग-बिरंगे सजे ऊंटों पर बैठकर लोग तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और बच्चों के लिए तो यह सवारी किसी रोमांच से कम नहीं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटक भी ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले की भीड़भाड़ में ऊंट की सवारी एक अलग अनुभव दे रही है, जो मिंजर के रंग में और भी रंग भर रही है।