शराब पीकर स्कूल आने के आरोपी पीईटी और जेबीटी निलंबित, विभाग ने की कार्रवाई

चंबा जिले के शिक्षा खंड भरमौर और बनीखेत में तैनात पीईटी और जेबीटी शिक्षकों को भारी पड़ गया है। स्कूल शिक्षा विभाग चंबा ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर...

शराब पीकर स्कूल आने के आरोपी पीईटी और जेबीटी निलंबित, विभाग ने की कार्रवाई

शराब पीकर स्कूल आने के आरोपी पीईटी और जेबीटी निलंबित, विभाग ने की कार्रवाई

चंबा जिले के शिक्षा खंड भरमौर और बनीखेत में तैनात पीईटी और जेबीटी शिक्षकों को भारी पड़ गया है। स्कूल शिक्षा विभाग चंबा ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के शिक्षा खंड भरमौर और बनीखेत में तैनात पीईटी और जेबीटी शिक्षकों को भारी पड़ गया है। स्कूल शिक्षा विभाग चंबा ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की गई। निलंबित जेबीटी का मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कल्हेल निर्धारित किया गया है। पीईटी का मुख्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार जेबीटी शिक्षा खंड बनीखेत के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्वागलू में तैनात रहा। 

निलंबित पीईटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौबिया में तैनात रहा। शिक्षकों पर आरोप है कि वे स्कूल शराब पीकर पहुंचते हैं। इससे शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। साथ ही स्कूल समय पर भी यह शिक्षक नहीं पहुंच रहे थे। हालांकि, विभाग की ओर से इन शिक्षकों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए लेकिन इन निर्देशों को शिक्षकों ने हल्के में लिया। लिहाजा, शिकायत के आधार पर अब इन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से स्कूलों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विभाग की ओर से नियमों की अवहेलना और गंभीरता से ड्यूटी पर न करने पर कार्रवाई की जा चुकी है। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि एक पीईटी और जेबीटी को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शराब पीकर आने और देरी से पहुंचने के चलते यह गाज शिक्षकों पर गिरी है। निलंबित अध्यापकों के मुख्यालय तय कर दिए गए हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें