पिकअप गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

  गैहरा-मरोर सड़क पर मोड़ काटते समय नियंत्रण खोने से खाई में गिरा वाहन तीन घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती, गंभीर हालत में एक टांडा रेफर...

पिकअप गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

पिकअप गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

 

गैहरा-मरोर सड़क पर मोड़ काटते समय नियंत्रण खोने से खाई में गिरा वाहन तीन घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती, गंभीर हालत में एक टांडा रेफर
गैहरा से मरोर जा रही थी पिकअप, रास्ते में चालक से चार लोगों ने ली थी लिफ्ट 

चंबा। गैहरा-मरोर सड़क पर वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसा चोंरा मोड़ के पास हुआ। चालक कैंची मोड़ को काटने के लिए पिकअप को बैक कर रहा था। इसी दौरान वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पिकअप करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
पिकअप गैहरा से मरोर की ओर जा रही थी। रास्ते में चार लोगों ने चालक से लिफ्ट ली थी। चोंरा मोड़ के पास मोड़ काटने के लिए चालक ने जैसे ही वाहन को पीछे किया, पिकअप अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन दो हिस्सों में टूट गया। उसमें सवार लोग खाई में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतका को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में कजनो देवी (55) पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव दुमाला की मौत हो गई। घायलों में पिकअप चालक ललित कुमार (28) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव सुईया, डाकघर गैहरा, अलका देवी (32) पत्नी श्याम लाल निवासी गांव दुमाला, डाकघर पियुहरा और सुरेश कुमार (40) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव कुठेड़, डाकघर पियुहरा शामिल हैं। अलका देवी की छाती में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती हैं।