टपुण-द्रबला सड़क पर खाई में गिरी पिकअप, युवक की मौत

टपुण-द्रबला सड़क पर द्रबला के समीप शनिवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पिकअप वाहन में सवार होकर...

टपुण-द्रबला सड़क पर खाई में गिरी पिकअप, युवक की मौत

टपुण-द्रबला सड़क पर खाई में गिरी पिकअप, युवक की मौत

टपुण-द्रबला सड़क पर द्रबला के समीप शनिवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पिकअप वाहन में सवार होकर चंबा से अपने घर परोंटा की ओर लौट रहा था।
द्रबला के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक अजय कुमार पुत्र मदन लाल परोंटा गांव का रहने वाला था। हादसा देर रात को होने के कारण वाहन और युवक के खाई में गिरने की जानकारी सुबह मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को खाई से निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

छोटे भाई-बहन को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गया अजय
मंगला। टपुण-द्रबला सड़क हादसे ने परोंटा गांव के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। 29 वर्षीय अजय कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, उसका शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अजय अपने पीछे छोटे भाई और बहन को छोड़ गया है। बड़े भाई की अचानक मौत से दोनों सदमे में हैं। जवान बेटे की मौत ने माता-पिता को भी तोड़कर रख दिया है। बेटे का शव घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें