नगर पंचायत बनीखेत के बाजार वार्ड में कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक के पीछे से बहने वाले नाले में कू...
बनीखेत बाजार वार्ड में लगे कूड़े के ढेर, लोगाें की दिक्कतें बढ़ीं
नगर पंचायत बनीखेत के बाजार वार्ड में कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक के पीछे से बहने वाले नाले में कूड़े के ढेर लगे हैं।
नाले के किनारे कूड़े के ढेर होने से आसपास बदबू फैली रहती है। इससे आस-पास के लोगों के अलावा पैदल गुजरने वाले लोगों को भी नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ता है। बनीखेत में कूड़ा निष्पादन संयंत्र और डंपिंग साइट के अभाव में यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डंपिंग साइट न होने के चलते लोग भी अपने घरों का कूड़ा नालियों और खाली भूमि पर फेंक देते हैं। यह बाद में बहकर नालों में इकट्ठा हो जाता है। गंदगी फैलने और पानी रुकने से मक्खी और मच्छर गंदगी, रुके हुए पानी के कारण पनपते हैं। ये हैजा, टायफाइड, पेचिश और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलाते हैं।
स्थानीय लोगाें में रूपलाल, हंसराज, मुकेश, सुनील, अजय, मोनू और अरुण ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द बनीखेत में कूड़ा डंपिंग साइट और कूड़ा निष्पादन संयंत्र लोगों को उपलब्ध करवाया जाए। उधर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि बनीखेत अब नगर पंचायत के तहत है कूड़ा डंपिंग साइट की कुछ औपचारिकताओं जो शेष हैं पूरी होते ही डंपिंग साइट बना दी जाएगी।