नैनीखड्ड-मेल संपर्क मार्ग पर पुलिस ने गश्त के दौरान गाड़ी में बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज नैनीखड्ड-मेल संपर्क मार्ग पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरा...
पुलिस ने दस पेटी शराब के साथ पकड़ा ड्राइवर
नैनीखड्ड-मेल संपर्क मार्ग पर पुलिस ने गश्त के दौरान गाड़ी में बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
नैनीखड्ड-मेल संपर्क मार्ग पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक वाहन से दस पेटी अवैध शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने अवैध शराब की खेप को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार बकलोह पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई सुनील कुमार की अगवाई में टीम इलाके की पैट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान नैनीखड्ड- मेल संपर्क मार्ग पर एक वाहन को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक अनुज कुमार घबरा गया। पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई। इसी दौरान संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी दौरान उना नं-एक ब्रांड की दस पेटी शराब लदी पाई गई। पुलिस की पूछताछ में वाहन चालक मौके पर शराब की इस खेप का कोई वैध परमिट नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करने के साथ ही वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
एसडीपीओ के बोल
एसडीपीओ डलहौजी मंयक शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने दोहराया कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।