पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लोगों ने किये खड़े मिंजर मेले में अस्थायी बाजार की अवधि अब समाप्त हो चुकी है। कुछ दुकानदार चौगान नंबर चार...
अस्थायी बाजार हटाने पहुंचे पुलिस कर्मी खुद करने लगे खरीदारी
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लोगों ने किये खड़े
मिंजर मेले में अस्थायी बाजार की अवधि अब समाप्त हो चुकी है। कुछ दुकानदार चौगान नंबर चार में अब भी जूतों की बिक्री कर रहे है। हैरानी तब हुई जब दुकानदारों को हटाने के लिए भेजे पुलिस कर्मी भी वहां जूते खरीदने में जुट गए। इन पुलिस कर्मियों ने दुकानदार वहां से हटाना था, लेकिन वे जूतों के साइज की नाप नपाई करने लगे। इससे कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लोगों ने खड़े कर दिए। रविवार दोपहर तक चौगानों में अस्थायी मार्केट लगाने की अनुमति उच्च न्यायालय से प्रशासन को मिली थी, लेकिन मंगलवार को भी कुछ दुकानदार अपना सामान बेचते हुए नजर आए।