पांच माह से लापता 23 वर्षीय वीना की तलाश करने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर डाल दी है ताकि किसी ने भी उसे कहीं पर देखा हो तो वह पुलिस...
पांच माह से लापता युवती की फोटो पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर डाली
पांच माह से लापता 23 वर्षीय वीना की तलाश करने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर डाल दी है ताकि किसी ने भी उसे कहीं पर देखा हो तो वह पुलिस को इसकी सूचना दे सके।
पांच माह पहले वह बालू से लापता हो गई थीं। आखिरी बार जिस शिक्षक के साथ उन्हें नूरपुर में देखा गया था, वह भी मौजूदा समय में जेल में बंद है। उसने पुलिस को यही बताया है कि नूरपुर के बाद वह कहां गई, इस बारे में उसे कुछ पता नहीं है। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी थानों में उसकी फोटो भेजी जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता युवती की तलाश करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया के जरिये भी उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।