चौगान में बड़े व्यापारियों के साथ फड़ी मार्केट भी सज चुकी हैं। यहां लोग सस्ते कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने पहले फड़ी वालों को वहा...
चौगान में सजी फड़ी मार्केट, लोग कर रहे खरीदारी
चौगान में बड़े व्यापारियों के साथ फड़ी मार्केट भी सज चुकी हैं। यहां लोग सस्ते कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने पहले फड़ी वालों को वहां से हटा दिया था।
इसके बाद सभी फड़ी धारक प्रशासन के पास पहुंच गए। सबने यही बात कही कि वे इतनी दूर से मेले में व्यापार करने के लिए आए हैं। उनसे पर्ची काटकर चौगान में फड़ी लगाने की अनुमति दी जाए। इसे प्रशासन ने मानते हुए उन्हें फड़ी लगाने की अनुमति दे दी है। अब रोजाना उनसे 1000 रुपये की पर्ची काटी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब लोग इन्ही व्यापारियों से कपड़ों सहित अन्य सस्ता सामान खरीदते हैं। यही वजह है कि चौगान फड़ी मार्किट और खरीदारों से पूरी तरह से भर चुका है।