तीन लोगों में मिले टीबी के संभावित लक्षण

चंबा। पधरोटू में आयुष्मान आरोग्य शिविर में 50 लोगों की स्क्रीनिंग करके टीबी रोग का पता लगाया गया। तीन लोगों में टीबी के संभावित लक्षण होने की संभावना...

तीन लोगों में मिले टीबी के संभावित लक्षण

तीन लोगों में मिले टीबी के संभावित लक्षण

चंबा। पधरोटू में आयुष्मान आरोग्य शिविर में 50 लोगों की स्क्रीनिंग करके टीबी रोग का पता लगाया गया। तीन लोगों में टीबी के संभावित लक्षण होने की संभावना नजर आई। उनके बलगम सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर टीबी रोग है या नही, इसकी पुष्टि होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चिह्नित गांव में विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें लोगों की स्क्रीनिंग करके टीबी के लक्षणों का पता लगाया जा रहा है। पोर्टेबल एक्सरे के जरिये गांव में जाकर स्क्रीनिंग करके टीबी के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की पहचान की जा रही है। टीबी के सभी मरीजों को स्वस्थ बनाकर जिला पूरी तरह से टीबी मुक्त बन सकता है।