चंबा में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौगान नंबर पांच में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन शां...
हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की सलामती की मांगी दुआ
चंबा में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौगान नंबर पांच में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन शांति और आपसी भाईचारे को लेकर दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद चंबा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यह त्योहार आपस में गले मिलकर बनाया। अंजुमन इस्लामिया के सदर डॉ. ईसरार अली शाह ने बताया कि ईद के पावन मौके पर हिंदू भाई उनके घर आते हैं और आपस में मिलकर इसकी खुशी मनाते हैं। जब दिवाली का त्योहार होता है तो मुस्लिम भाई उनके घर में जाकर ऐसे ही खुशी मनाते हैं। यह परंपरा रियासत काल से चंबा में चली आ रही है। इसे आज भी चंबा के लोगों ने कायम रखा है। इसी भाईचारे को हमेशा कायम रखने के लिए ईद के पावन मौके पर दुआ मांगी गई। इसी तरह जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ईद की नमाज अदा की गई।