नवरात्रे की तैयारियां पूरी, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर

भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की भी व्यवस्था नवरात्रे के पावन अवसर के लिए जिले के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्रे...

नवरात्रे की तैयारियां पूरी, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर

नवरात्रे की तैयारियां पूरी, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर

भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की भी व्यवस्था

नवरात्रे के पावन अवसर के लिए जिले के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्रे के उपलक्ष्य पर जिले के ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया है। श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। भलेई माता मंदिर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम तैनात रहेगी और सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो।

नवरात्रे के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता

चंबा जिले के अन्य मंदिरों जैसे चामुंडा माता, चौरासी परिसर, बन्नी माता, लक्ष्मीनारायण, शीतला माता, लाके वाली माता और कस्से माता मंदिरों को भी सजाया गया है। मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि नवरात्रे के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम भी मंदिरों में सतर्क रहेंगे। मंदिरों में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।