पॉलीटेक्निक और मेडिकल कालेज में सशर्त ‘लैंड शेयरिंग’ की तैयारी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मिलेनियम पालिटेक्निक कालेज सरोल में उपलब्ध अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कालेज चंबा की मांग पर हस्तांतरित करने...

पॉलीटेक्निक और मेडिकल कालेज में सशर्त ‘लैंड शेयरिंग’ की तैयारी

पॉलीटेक्निक और मेडिकल कालेज में सशर्त ‘लैंड शेयरिंग’ की तैयारी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मिलेनियम पालिटेक्निक कालेज सरोल में उपलब्ध अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कालेज चंबा की मांग पर हस्तांतरित करने बारे विचार किया जाएगा। बशर्ते बदले में मेडिकल कालेज प्रबंधन पालिटेक्निक कालेज की आगामी योजना के लिए वित्तीय सहयोग करने में सहमत हो। वह बुधवार दोपहर बाद मिलेनियम राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में विभिन्न विभागों के संबंधित कार्य प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सहायक टाऊन प्लानर पंकज शर्मा ने अपने विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्लानिंग एरिया डलहौजी, भरमौर तथा चुवाडी के अलावा विशेष क्षेत्र चमेरा जलाशय, खजियार व भरमौर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय चंबा को मंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय में स्तरोन्नत करने, विभाग में रिक्त पदों को भरने व वाहन की आवश्यकता बारे टीसीपी मंत्री को अवगत करवाया।

बैठक में पालिटेक्निक कालेज चंबा के प्रधानाचार्य पुनीत महाजन ने अपने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, विधार्थियों के प्लेसमेंट व संस्थान में चल रहे रिक्त पदों बारे अवगत करवाया। इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल और कालेज स्टाफ ने कैबिनेट मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। बैठक के उपरांत राजेश धर्माणी ने पालिटेक्निक कालेज परिसर सरोल का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संस्थान के अधिकारियों को महवपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रेक्टिकल प्रयोगशालाओं को एक ही बहुमंजिला भवन स्थापित किया जाए ताकि अतिरिक्त भूमि व स्थान का अन्य उद्देश्य के लिए सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सदर विधायक नीरज नैयर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, निदेशक त्त्टीसीपी? हिमिस नेगी, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. सुरेंद्र वशिष्ठ, तकनीकी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) संजीव सहोत्रा, मेडिकल कालेज चंबा के प्राचार्य डा. पंकज गुप्ता, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा, एचपीएसईबीएल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता प्रवेश ठाकुर के अलावा विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें