हिमाचल में बिजली दरें घटाने की तैयारी, एक रुपये प्रति यूनिट तक मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी है। प्रदेश में बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट...

हिमाचल में बिजली दरें घटाने की तैयारी, एक रुपये प्रति यूनिट तक मिलेगी राहत

हिमाचल में बिजली दरें घटाने की तैयारी, एक रुपये प्रति यूनिट तक मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी है। प्रदेश में बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सरकार की मंशा है कि बिजली सब्सिडी का लाभ केवल जरूरतमंद और पात्र उपभोक्ताओं तक सीमित करने के बावजूद आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ न पड़े। इसको ध्यान में रखते हुए बिजली की दरें घटाने का विकल्प तलाशा जा रहा है। वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम करने की स्थिति में बोर्ड को होने वाले आर्थिक नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। प्रस्ताव में यह भी आकलन किया जाएगा कि बिजली की दरें घटाने से बोर्ड के राजस्व पर कितना असर पड़ेगा और इस कमी की भरपाई कैसे की जा सकती है। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद सरकार अंतिम फैसला लेगी। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

ऐसे में सरकार की कोशिश है कि घरेलू समेत अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में कटौती का लाभ दिया जाए। यदि एक रुपये प्रति यूनिट तक बिजली सस्ती करने का प्रस्ताव मंजूर होता है तो लाखों उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में कमी आएगी। हालांकि, दरों में कटौती सभी श्रेणियों के लिए समान होगी या अलग-अलग श्रेणियों को अलग राहत मिलेगी, यह प्रस्ताव और सरकार के अंतिम निर्णय के बाद स्पष्ट होगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें