लोक निर्माण विभाग सलूणी को दो करोड़ का हुआ नुकसान

क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर हुए नुकसान  विकास खंड सलूणी में बरसात ने शुरुआत में ही तबाही मचा दी है। क्षेत्र में भारी बारिश के...

लोक निर्माण विभाग सलूणी को दो करोड़ का हुआ नुकसान

लोक निर्माण विभाग सलूणी को दो करोड़ का हुआ नुकसान

क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर हुए नुकसान 

विकास खंड सलूणी में बरसात ने शुरुआत में ही तबाही मचा दी है। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर आ गए। इससे लोक निर्माण विभाग सलूणी को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सलूणी उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में बरसात के कारण सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं और पुलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ सड़कें तो पूरी तरह से बह गई हैं। इससे ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने कहा कि सभी क्षतिग्रस्त स्थलों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है। रिपोर्ट के अनुसार विभाग को करीब दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है। रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।