शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर लगाओ रोक

पर्यटन नगरी डलहौजी के युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएसपी डलहौजी मंयक शर्मा से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की...

शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर लगाओ रोक

शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर लगाओ रोक

पर्यटन नगरी डलहौजी के युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएसपी डलहौजी मंयक शर्मा से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान युवाओं ने शहर में उचित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाने तथा पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे अहम विषय उठाए। उन्होंने कहा कि डलहौजी अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाला एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और शहर की सकारात्मक छवि बनाए रखना बेहद जरूरी है। डीएसपी मयंक शर्मा ने युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना और पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन, ट्रैफिक नियंत्रण और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है तथा इसमें समाज और युवाओं की भागीदारी से और बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। इस दौरान युवाओं ने भी प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर जनहित कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें