शहर में बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन के कारण इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई है। मंगलवार को एक बार फिर से शहर में बीएसएनएल सहित जिओ व एयर...
बारिश का कहर… चंबा में फिर जगह-जगह भूस्खलन, यातायात ठप
शहर में बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन के कारण इंटरनेट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई है। मंगलवार को एक बार फिर से शहर में बीएसएनएल सहित जिओ व एयरटेल की इंटरनेट सेवाएं दोपहर बाद अचानक ठप हो गई। हालांकि मोबाइल फोन पर कालिंग की सुविधा उपलब्ध होना उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात रही।
उल्लेखनीय है कि चंबा जिला में बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते दूरसंचार सेवा प्रदत्त बीएसएनएल के अलावा निजी कंपनियों की ओएफसी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है। गत सप्ताह तीन दिन तक बनीखेत से आगे चंबा जिला में मोबाइल कालिंग व इंटरनेट सेवाएं बिल्कुल ठप रही थी। कंपनियों के स्टाफ ने ओएफसी जोडक़र गुरुवार शाम को इन सेवाओं को बहाल किया था, लेकिन अभी तक व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी परेल के पास भूस्ख्लन के कारण ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई। बारिश के बीच बीएसएनएल के कर्मचारी ओएफसी को जोडक़र इंटरनेट सेवाएं बहाल करने में जुटे रहे।