मई में सामान्य से 54 फीसदी कम बरसे मेघ

जिले में मई के दौरान सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई। मई में जिले में 98.5 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले केवल 45.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान...

मई में सामान्य से 54 फीसदी कम बरसे मेघ

मई में सामान्य से 54 फीसदी कम बरसे मेघ

जिले में मई के दौरान सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई। मई में जिले में 98.5 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले केवल 45.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 54 प्रतिशत कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी प्री-मानसून मौसम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे हिमाचल प्रदेश में मई के दौरान कुल 50.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य 63.3 मिलीमीटर की तुलना में 20 प्रतिशत कम रही। चंबा, किन्नौर, सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों को वर्षा की दृष्टि से डिफिशिएंट श्रेणी में रखा गया है। प्री-मानसून अवधि (1 मार्च से 31 मई) के आंकड़ों पर नजर डालें तो चंबा जिले में 368.8 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 257.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 30 प्रतिशत कम है। इस अवधि में भी चंबा को कम वर्षा वाले जिलों में शामिल किया गया है। हालांकि 4, 5, 11, 30 और 31 मई को वर्षा गतिविधियां सक्रिय दर्ज की गईं। चंबा जिले के भरमौर, तीसा, सलूणी, चुवाड़ी और छतराड़ी क्षेत्रों में समय-समय पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई, लेकिन जिले का कुल औसत सामान्य से काफी नीचे रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 से 8 जून के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून सीजन में सामान्य से कम वर्षा का असर कृषि, बागवानी और पेयजल स्रोतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आगामी मानसून से लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद रहेगी।