-दुकानों के सामने सड़क पर बना तालाब, दिक्कत में रहे दुकानदार -डंडे लेकर स्वयं नाली साफ करने में जुटे कारोबारी शहर में मूसलाधार बारिश ने नग...
सड़क पर बहने लगा बारिश का पानी, राहगीर हुए परेशान
-दुकानों के सामने सड़क पर बना तालाब, दिक्कत में रहे दुकानदार
-डंडे लेकर स्वयं नाली साफ करने में जुटे कारोबारी
शहर में मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद की पोल खोल दी है। बारिश होने पर नाली का पानी शहर की सड़कों पर बहने लगा। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। दोपहिया वाहन सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नाली की निकासी बंद होने से शहर की सड़कें नाले में तबदील हो गईं। दुकानों के सामने सड़क पर पानी का तालाब बन गया। इससे दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गईं। पुराने बस अड्डे, बाजार चौक और मेडिकल कॉलेज के पास नाली की निकासी बंद होने से सारा पानी सड़क पर बहता रहा।
इस मौके पर कई दुकानदार डंडा लेकर निकासी नाली को साफ करने में जुटे रहे। निकासी नाली के गंदे पानी से बचते और पानी दुकान में न घुसे इसके लिए बचते दिखे। नगर परिषद शहरवासियों से भले ही भारी-भरकम हाउस टैक्स वसूलने की योजना बना रही हो लेकिन शहर में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में नाकाम हो रही है। नगर परिषद की कारगुजारी उस समय देखने को मिलती है जब भी मूसलाधार बारिश होती है। निकासी बंद होने के कारण पानी सड़क पर बहने लगता है। इस प्रकार की अनियमितताएं कई बार देखने को मिल चुकी हैं लेकिन अभी तक नगर परिषद की तरफ से इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं।