ग्रामीण क्षेत्रों में चॉपर के जरिये भी पहुंचा जा सकता है राशन : नीरज

जिले में आपदा से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर चॉपर के जरिये राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जा सकती है। बशर्ते, गांवों में राशन की कमी...

ग्रामीण क्षेत्रों में चॉपर के जरिये भी पहुंचा जा सकता है राशन : नीरज

ग्रामीण क्षेत्रों में चॉपर के जरिये भी पहुंचा जा सकता है राशन : नीरज

जिले में आपदा से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर चॉपर के जरिये राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जा सकती है। बशर्ते, गांवों में राशन की कमी के बारे में समय पर जानकारी मिले। यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान सदर विधायक नीरज नैयर ने कही। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भरमौर मुख्यालय में राशन की कमी होने पर सरकार के निर्देशानुसार चॉपर के जरिये राशन एयरड्रॉप किया है। अभी तक प्रशासन के सम्मुख राशन की कमी संबंधी शिकायत नहीं पहुंची हैं।
चंबा-साहो मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाने से वन विभाग के गार्ड हट में एक चतुर्थ श्रेणी की मृत्यु के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंचाया जा सका है। विभागीय अधिकारियों को मार्ग यातायात के लिए बहाल करवाने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। मौसम खुलते ही प्राथमिकता के आधार पर मार्ग आवाजाही के लिए बहाल करवाने की रणनीति के तहत कार्य करवाया जा रहा है। जिला मुख्यालय में दूरसंचार सेवाओं के बंद होने की मुख्य वजह कांगड़ा से चुवाड़ी वाया जोत और लाहडू से वाया बनीखेत-द्रड्डा लाइनें क्षतिग्रस्त होना है। पहाड़ दरकने से ये लाइनें बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जियो और एयरटेल कंपनी के कर्मचारी मुख्यालय में रखे गए हैं। इससे उत्पन्न होने वाली समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।