बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 16 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए क...
मैहला में आंगनबाड़ी के 21 पदों पर निकली भर्ती
बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 16 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला अक्षय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद कुंडी-एक, बैली, घरमाणी, चड़ी-एक तथा किलोड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं, सहायिका के पद कुंडी-दो, काकडोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़, दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाडका, शिटल, हथेडी, निचला मंगला, मियाडी, रठियार तथा मांडला आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उपगांव) की सामान्य निवासी हों। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी या प्रतिहस्ताक्षरित आय प्रमाण-पत्र मान्य होगा। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार हिमाचली प्रमाण-पत्र, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वार्षिक पारिवारिक आय, परिवार नकल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ 20 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला, जिला चंबा के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।