आग से पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपये की राहत

 मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वकील लतीफ मोहम्मद नेरा गांव पहुंचे। उन्होंने आग से क्षतिग्रस्त हुए रमजान के घर का जायजा लिया और मौके पर सोसाय...

आग से पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपये की राहत

आग से पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपये की राहत

 मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वकील लतीफ मोहम्मद नेरा गांव पहुंचे। उन्होंने आग से क्षतिग्रस्त हुए रमजान के घर का जायजा लिया और मौके पर सोसायटी की ओर से 50,000 रुपये की फौरी राहत राशि दी। उन्होंने कहा कि घर के पुनर्निर्माण तक सोसायटी रमजान के परिवार के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चुराह के अध्यक्ष हाजी माजिद, पीर मुहम्मद, कासिम दीन, ग्राम पंचायत गड़फरी के प्रधान लालदीन मलिक और अन्य ने प्रभावित परिवार को सहयोग का भरोसा दिलाया।