चंबा। मुगला में लंबे समय से खराब हैंडपंप को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति नाराजगी है। गर्मी के मौस...
खराब हैंडपंप को ठीक करने की मांग
चंबा। मुगला में लंबे समय से खराब हैंडपंप को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति नाराजगी है।
गर्मी के मौसम में लोग इसी हैंडपंप से पीने का पानी भरते थे लेकिन अब उन्हें यह सुविधा नहीं मिल रही है। दिनेश कुमार, अजय कुमार, मनु कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि हैंडपंप को ठीक करवाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि खराब हैंडपंप को शीघ्र ठीक करवाया जाए।