जुलाहकड़ी में श्मशान घाट की भूमि को लेकर फिर होने लगी तकरार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शहर के मोहल्ला जुलाहकड़ी में श्मशान घाट की भूमि को लेकर एक बार...
श्मशान घाट की भूमि का विवाद जल्द निपटाओ
जुलाहकड़ी में श्मशान घाट की भूमि को लेकर फिर होने लगी तकरार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शहर के मोहल्ला जुलाहकड़ी में श्मशान घाट की भूमि को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस मामले में अखिल भारतीय पाराचिनार बिरादरी इकाई चंबा ने एडीएम चंबा अमित मैहरा को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। बिरादरी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि श्मशान भूमि को लेकर उत्पन्न हुए विवाद को स्थाई रूप से निपटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे विवाद दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व आई आपदा के बीच श्मशान घाट को काफी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते करीब सात दशकों से वार्ड जुलाहकड़ी और हरदासपुरा के लोगों का अंतिम संस्कार इसी शमशान घाट पर किया जाता है। वर्तमान में एक संस्था की ओर से उन्हें कार्य करने से रोका जा रहा है, जोकि उचित नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संस्था द्वारा श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा करने की योजना बनाई जा रही है।
मरम्मत कार्य को न रोको
लोगों ने मांग करते हुए कहा कि श्मशान घाट की मरम्मत के कार्य को न रोका जाए और इस कार्य में बाधा पहुंचाने वाली संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।