प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंजपुल्ला स्थित हिमालयन एडवेंचर में गुजरात से आए पर्यटकों का एक महंगा आईफोन अचानक गुम हो गया।बताया जा रहा है कि फोन की कीमत...
डेढ़ लाख का आईफोन लौटा दिखाई ईमानदारी
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंजपुल्ला स्थित हिमालयन एडवेंचर में गुजरात से आए पर्यटकों का एक महंगा आईफोन अचानक गुम हो गया।बताया जा रहा है कि फोन की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये थी। फोन खोने के बाद पर्यटक काफी परेशान हो गए और इसकी सूचना वहां मौजूद स्टाफ को दी। हिमालयन एडवेंचर में पर्यटकों को एडवेंचर गतिविधियां करवा रहे युवाओं आशीष, अतुल, सनी और अरमान ने तुरंत फोन की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए आईफोन ढूंढ निकाला और सुरक्षित रूप से पर्यटकों को वापस सौंप दिया। अपना महंगा फोन वापस मिलने पर गुजरात से आए पर्यटकों ने खुशी जाहिर करते हुए हिमाचल प्रदेश के लोगों की ईमानदारी और मददगार स्वभाव की सराहना की। पर्यटकों ने हिमालयन एडवेंचर टीम और विशेष रूप से आशीष, अतुल, सनी और अरमान का धन्यवाद किया।