सडक़ की हालत न सुधारने पर राख के पास दो घंटे चक्का जाम

भरमौर भाजपा ने रविवार को चंबा- भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए की खस्ताहालत में सुधार को लेकर सरकार की ओर से कोई कदम न उठाए जाने के विरोध में राख के...

सडक़ की हालत न सुधारने पर राख के पास दो घंटे चक्का जाम

सडक़ की हालत न सुधारने पर राख के पास दो घंटे चक्का जाम

भरमौर भाजपा ने रविवार को चंबा- भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए की खस्ताहालत में सुधार को लेकर सरकार की ओर से कोई कदम न उठाए जाने के विरोध में राख के समीप करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके साथ ही सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए। भाजपाइयों के एनएच पर चक्का जाम करने से करीब दो घंटे तक ट्रैफिक भी जाम रहा। इस प्रदर्शन की अगुवाई भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनकराज ने की। डा. जनकराज ने कहा कि भरमौर-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए की बदहाली आम जनता, यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है।

विश्वप्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा आगामी चार महीनों में शुरू होने वाली है और एनएच की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ गया है, लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। डा. जनक राज ने प्रदेश और बाहरी राज्यों से पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से भरमौर-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली को देखते हुए अपील की कि वह इस बार यात्रा पर न आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से सडक़ के रख-रखाव और सुधार के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इस धन का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। यह सीधा-सीधा जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी देने और मुददा उठाने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते मजबूर होकर जनता के साथ सडकों पर उतरकर विरोध करना पडा है। डा. जनक राज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एनएच की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।पंद्रह मई से पहले हालत न सुधारी तो होगा धरना
कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि पंद्रह मई से पहले अगर सुधार कार्य नहीं शुरू हुआ तो बीच एनएच में तंबू गाडक़र अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से भरमौर-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के मुरम्मत कार्य शुरू किए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान धीरज नर्याल, त्रिलोचन महादेव भाजपा मंडल के अध्यक्ष पवन भारद्धाज, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद, जिला भाजपा महामंत्री विनोद ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष सूरज शर्मा, पूर्व जिला परिषद दुर्गी देवी, केवल जरियाल व दीपक वशिष्ठ सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें