आम लोगों के साथ-साथ मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी हो रही भारी दिक्कत हिमाचल में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।...
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनेरा के समीप धंसी सड़क, गाड़ियों की लगी लंबी कतारें
आम लोगों के साथ-साथ मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी हो रही भारी दिक्कत
हिमाचल में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दुनेरा के पास चंबा-पठानकोट हाईवे दुनेरा के समीप का एक हिस्सा धँस जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे आम लोगों के साथ-साथ मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना तब हुई जब एक टिपर वहाँ से गुजर रहा था। हालांकि, चालक ने सूझबूझ से काम लिया और सही समय पर टिपर को किनारे लगा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
लोग पैदल आवाजाही करने के लिए हुए मजबूर
इस घटना के बाद, लोग पैदल ही आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। हिमाचल में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दुनेरा के पास चंबा-पठानकोट हाईवे दुनेरा के समीप का एक हिस्सा धँस जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे आम लोगों के साथ-साथ मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।