राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता में खंड स्तरीय बेस्ट एसएमसी अवार्ड, भाषण प्रतियोगिता तथा अभिभावक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ख...
सरोग स्कूल को मिला बेस्ट एसएमसी अवार्ड
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता में खंड स्तरीय बेस्ट एसएमसी अवार्ड, भाषण प्रतियोगिता तथा अभिभावक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य पवन कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई बेस्ट एसएमसी अवार्ड के अंतर्गत सेकेंडरी स्तर पर जीएचएस सरोग प्रथम, जीएसएसएस टुंडी द्वितीय तथा जीजीएचएस सिहुंता तृतीय रहा। प्राथमिक स्तर पर जीएमएस डुग पहले, जीएमएस नलोह दूसरे तथा जीएमएस बसोलदा तीसरे स्थान पर रहा।। भाषण प्रतियोगिता में जीएचएस सरोग की छात्रा सेजल ने पहला, जीएसएसएस सिहुंता के आयुष ने दूसरा और जीएमएस डुग की आयुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अभिभावक दिवस के अंतर्गत अभिभावकों के लिए चेयर रेस, कहानी सुनाना, गायन और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्यातिथि पवन कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने और विद्यालय-समुदाय के संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। बीआरसीसी शिक्षा खंड सिहुंता इंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।
होनहार सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, एसएमसी प्रधान एवं सदस्य, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में शिक्षा खंड सिहुंता के लगभग 20 विद्यालयों ने हिस्सा लिया।