युवती का आरोप उसे SDM ने अपने कार्यालय बुलाकर किया दुष्कर्म और बनाई आपत्तिजनक वीडियो हिमाचल प्रदेश के एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान पर जिले की ही...
SDM ऊना पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
युवती का आरोप उसे SDM ने अपने कार्यालय बुलाकर किया दुष्कर्म और बनाई आपत्तिजनक वीडियो
हिमाचल प्रदेश के एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान पर जिले की ही एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि एसडीएम से उसे अपने कार्यालय में बुलाया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 व 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एम फार्मा की छात्रा है और राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी है। कहा कि एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और दो-तीन बार अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि एसडीएम ने 10 अगस्त को कोर्ट रूम से लाैटते समय शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद एसडीएम ने उसे 20 अगस्त के विश्राम गृह ऊना बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। साथ ही एसडीएम ने अपने कार्यालय में बनाई आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाई।
शिकायत के आधार पर एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज, SDM की तलाश जारी
पीड़िता के अनुसार वह वीडियो देखकर स्तब्ध रह गई। पीड़िता का आरोप है कि एसडीएम ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 28 अगस्त को महिला आयोग में शिकायत दी। इसके बाद एसडीएम ने उसे व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। एसडीएम की एक गाड़ी ने उसका कई बार पीछा भी किया। अब पीड़िता हिम्मत जुटाने के बाद पुलिस के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसडीएम की तलाश जारी है।