यौन शोषण के आरोप लगने के बाद SDM ऊना गायब, मोबाइल पर भी नहीं हो पा रहा संपर्क

पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू  यौन शोषण का आरोप लगने के बाद SDM ऊना कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। जिस कार्याल...

यौन शोषण के आरोप लगने के बाद SDM ऊना गायब, मोबाइल पर भी नहीं हो पा रहा संपर्क

यौन शोषण के आरोप लगने के बाद SDM ऊना गायब, मोबाइल पर भी नहीं हो पा रहा संपर्क

पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू 

यौन शोषण का आरोप लगने के बाद SDM ऊना कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। जिस कार्यालय में जहां सुबह से ही लोग अपने काम करवाने के पहुंचते थे, आज वहां इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। हालांकि, SDM कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारी अपने कामों में जुटे रहे लेकिन कर्मचारियों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। बताया जा रहा है कि SDM ऊना बीती रात से ही गायब हैं। उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। SDM कार्यालय के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इस मामले को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यालयों के अलावा लोगों के बीच भी यह चर्चा है कि अगर उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों पर ही इस प्रकार के गंभीर आरोप लग रहे हैं तो आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर इन अधिकारियों का ही दरवाजा ही खटखटाते हैं।

एसडीएम के चैंबर में ऐसी घटनाएं होंगी तो जनता को कहां मिलेगी सुरक्षा 

SDM ऊना का प्रशासनिक वाहन भी लघु सचिवालय में पार्क है। बता दें कि SDM के पास कई प्रशासनिक कार्यों का जिम्मा है। ऐसे में कई फाइलों व कोर्ट से संबंधित मामले भी SDM कोर्ट में सुने जाते हैं। ऐसे में सुनवाई के लिए ऊना सदर के लोगों को आगामी दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से देख रही है। आम जन में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि पीड़िता ने SDM चेंबर में ही उसके साथ जबरदस्ती करने के आरोप लगाए गए हैं। अगर SDM चेंबर में ही इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं तो आम जन अपने आप को कहां सुरक्षित पा सकता है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें