सीमा कालेज ने बनीखेत पर दनादन दागे तीन गोल, फुटबाल प्रतियोगिता में जीता मैच, दौलतपुर ने धर्मशाला को हराया

फुटबाल के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए चौगान में लोगों की उमड़ी खासी भीड  ऐतिहासिक चौगान में आयोजित चार दिवसीय इंटर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता क...

सीमा कालेज ने बनीखेत पर दनादन दागे तीन गोल, फुटबाल प्रतियोगिता में जीता मैच, दौलतपुर ने धर्मशाला को हराया

सीमा कालेज ने बनीखेत पर दनादन दागे तीन गोल, फुटबाल प्रतियोगिता में जीता मैच, दौलतपुर ने धर्मशाला को हराया

फुटबाल के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए चौगान में लोगों की उमड़ी खासी भीड 

ऐतिहासिक चौगान में आयोजित चार दिवसीय इंटर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय सीमा ने राजकीय महाविद्यालय बनीखेत को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक और धर्मशाला महाविद्यालय के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले का पेनल्टी तक पहुंच गया। इसमें महाविद्यालय दौलतपुर 5-1 से जीता। बुधवार सुबह प्रतियोगिता के दौरान फुटबाल के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए चौगान में लोगों की खासी भीड उमड़ी।

इंटर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता के समापन मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा अमित मैहरा होंगे मुख्यातिथि

बताते चलें कि इस चार दिवसीय इंटर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न 16 महाविद्यालय की टीमों के कुल 320 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस समापन मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चंबा अमित मैहरा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाते हुए विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत करेंगे। बहरहाल, इंटर कालेज फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार सवेरे चौगान में दो मुकाबले खेले गए।